26/10/2026
पुलाव की इतनी सारी रेसिपी आपको यही मिलेगी
स्वादिष्ट पौष्टिक पुलाव की बहारI
सभी की रेसिपी नीचे पोस्ट हैI
🍲भंडारे वाली मसाला खिचड़ी
सामग्री -
1.5 कप चावल
1/2 कप मटर
1 कप मूंग दाल/अरहर दाल
1 चम्मच अदरक पेस्ट
1 बारीक कटा टमाटर
1 कप लौकी कटी हुई
1 आलू कटा हुआ
1 शिमला मिर्च कटी हुई
1 फूल गोभी कटी हुई
2 हरी मिर्च बारीक कटी
हरा धनियां
स्वाद अनुसार नमक
साबुत लाल मिर्च
साबुत गरममसाला ( दालचीनी, तेजपत्ता, लोंग , काली मिर्च)
1 चम्मच कसूरी मैथी
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच राई
2 बडे चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच घी
1/2 चम्मच कश्मीरी लालमिर्च
रेसिपी -
दाल और चावल को 1 घंटा भीगो दे I भारी पेंदे के बर्तन में तेल गरम करे और साबुत गरम मसाला राई ,जीरा, हींग डाले I हरी मिर्च, मटर , आलू , गोभी, शिमला, लौकी और टमाटर डाले और पकायेI दाल , चावल, नमक , गरम मसाला मिलाये और 4 गिलास पानी डाले और उबाल आने तक चलाते हुए पकाये. आंच धीमी कर दे और ढक कर पकाएI बीच -बीच में चलाते रहेI 15-20 मिनिट ऐसे ही पकाना हैI देसी घी में जीरा, कश्मीरी लाल मिर्च का तड़का लगाए Iधनिये से गार्निश करे.तैयार है स्वादिष्ट मसाला खिचड़ीI sanaz_swad
🍲मिक्स वेज पुलाव 🍛
सामग्री -
1 कप बासमती चावल
1/2 कप मटर
1/2 कप पनीर क्यूब
1 बारीक कटा टमाटर
2 हरी मिर्च बारिक कटी
हरा धनियां
स्वाद अनुसार नमक
साबुत लाल मिर्च
साबुत गरम मसाला
1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
2 चम्मच तेल
रेसिपी -
बासमती चावल को 1 घंटा भीगो दे.कुकर में तेल गरम करे और साबुत गरम मसाला डाले .हरी मिर्च, मटर , पनीर क्यूब और टमाटर डाले और पकाये.चावल, नमक , गरम मसाला मिलाये और चावल डुबने तक पानी डाले और 2 सिटी आने तक पकाये.हरे धनिये से गार्निश करे.तैयार है स्वादिष्ट पुलाव. Sanaz_swad
🍲वेज हैदराबादी बिरयानी / ग्रीन वेज बिरयानी 🥗
पालक के पेस्ट से बनी बहुत ही स्वादिष्ट और आसान तरीक़े से झटपट बनने वाली वेज बिरयानी 😋💦
सामग्री-
2 कप उबले चावल
1 बड़ा चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
1 कटा हुआ प्याज़
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट 2 चम्मच काजू
2 कप मिक्स वेजिटेबल ( शिमला, हरी मिर्च, पत्ता गोभी, लौकी, फूलगोभी टमाटर) बारीक कटी हुई
2 बड़े चम्मच उबला हुआ पालक और धनिया पेस्ट
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच नींबू का रस
हरा धनिया कटा हुआ
विधि - पैन मे तेल गर्म करेंI इसमें जीरा डाले। प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। काजू और सभी सब्जियां डालें और उन्हें धीमी आंच पर फ्राई करें I कुछ देर ढक कर पकाये, जिससे सब्ज़ियाँ पक जाये I इसमें धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालें।इसमें चावल, पालक , धनिये का पेस्ट और नींबू का रस डालकर मिक्स करेंI धीमी आंच पर 10 मिनट पकाएं और हरे धनिये और कद्दूकस पनीर से गार्निश करें। Sanaz_swad
🍲मटर पुलाव
सामग्री -
1 कप बासमती चावल
1/2 मटर
1 बारीक कटा टमाटर
2 हरी मिर्च
हरा धनियां
नमक
साबुत गरम मसाला
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 चम्मच तेल
रेसिपी - बासमती चावल को 1 घंटा भीगो दे.कुकर में तेल गरम करे और साबुत गरम मसाला डाले .हरी मिर्च मटर और टमाटर डाले और पकाये.चावल ,नमक, काली मिर्च मिलाये और 1 कप पानी डाले और 2 सिटी आने तक पकाये.हरे धनिये से गार्निश करे.तैयार है स्वादिष्ट पुलाव. Sanaz_swad
🍲मिक्स वेज पुलाव 🍛
सामग्री -
1 कप चावल
1 प्याज कटा हुआ
2 हरी मिर्च कटी हुई
1/2 कटोरी मटर
1/2 कटोरी कटी हुई गाजर
1 शिमला मिर्च कटी हुई
1 टमाटर कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
साबुत गरम मसाला
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
नमक स्वादानुसार
1/4 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
हरा धनिया
रेसिपी-
1 कप चावल को 2 घंटे भीगो दे.प्याज हरी मिर्च शिमला मिर्च और टमाटर को बारीक काट ले. कुकर में 1 टेबल स्पून तेल गरम करे और जीरा, साबूत गरम मसाला डालें। अदरक लहसुन का पेस्ट डालें, सब सब्जी डाल कर पकाए और नमक, हल्दी और मिर्च पाउडर मिला दे। चावल डाले और पानी डाल कर 1 सिटी लगा ले। हरे धनिए से गार्निश करें। Sanaz_swad
🍲शेजवान राईस
सामग्री:
- 1 कप बासमती चावल (धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें)
- 2 कप पानी
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 बड़ा चम्मच शेजवान सॉस
- 1 बड़ा प्याज (कटा हुआ)
- 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1/2 कप मटर
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/2 चम्मच सोया सॉस (वैकल्पिक)
- 1/2 चम्मच टोमेटो सॉस (वैकल्पिक)
- नमक स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच हरा प्याज (कटा हुआ)
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती (कटी हुई)
विधि:
1. *चावल पकाना*: एक बड़े पैन में पानी उबालें और इसमें चावल डालें। चावल को 80% तक पकाएं और छानकर अलग रखें।
2. *तैयारी*: एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालें और प्याज को सुनहरा होने तक भूनें।
3. *अदरक-लहसुन का पेस्ट*: इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट , मटर डालें और 1 मिनट तक भूनें।
4. *शेजवान सॉस*: इसमें शेजवान सॉस, सोया सॉस (यदि उपयोग कर रहे हैं) और टोमेटो सॉस (यदि उपयोग कर रहे हैं) डालें और अच्छे से मिलाएं।
5. *चावल मिलाना*: इसमें पके हुए चावल डालें और अच्छे से मिलाएं। नमक डालें और मिलाएं।
6. *परोसें*: गरमा गरम शेजवान राईस को परोसें और ऊपर से हरा प्याज और धनिया पत्ती छिड़कें।
चावल को ज्यादा न पकाएं, ताकि वह चिपचिपा न हो।
*सुझाव:*
- आप इसमें शेजवान सॉस की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- आप इसमें बारीक कटी हुई सब्जियां जैसे गाजर, बीन्स और शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं। sanaz_swad
🍲जोधपुरी फेमस- काबुली
सामग्री-
1 कप बासमती चावल
100 ग्राम घी
1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
2 टमाटर कटे हुए हुआ
1 कप दही
1/2 कप अनार के दाने
हरा धनिया
3-4 हरी मिर्च
1/2 कप काबुली चने उबले हुए
1 प्याज़ slice तला हुआ
3 साबुत लाल मिर्च
1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
2 बड़ी इलाइची
5 छोटी इलाइची
1/2 टी स्पून काली मिर्च
1 टी स्पून नमक
2 हरी मिर्च कटी हुई
4 लौंग
2 दालचीनी
2 जावित्री
4 तेजपत्ता
1 टी स्पून धनिया पाउडर
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
1 कप बेसन के गट्टे फ्राई किए हुए
विधि-
चावल को उबाल लें। चावल का पानी निकालकर एक तरफ रख दें।
पतीले में घी डालेI तेजपत्ता, जावित्री, हरी इलाइची, काली मिर्च, बड़ी इलाइची, साबुत लाल मिर्च, दालचीनी, लौंग और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें। कटा हुआ प्याज़ डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएंI
कटे हुए टमाटर ,हरा धनिया और चने डालें और अच्छे से मिलाएंI ढककर एक मिनट तक पकाएंI दही डालें और अच्छे से मिलाएं।
चावल की लेयर चने के ऊपर बिछाए और ऊपर घी छिड़केI इस पर फ्राइड प्याज़ ,बेसन के गट्टे डालें और ढककर पकाएंI
10 मिनट बाद चावल और चने को मिलाएंI अनार के दानों से गार्निश करके सर्व करेंI Sanaz_swad
🍲फ्राइड राइस 🍲
सामग्री -
2 कप उबले हुए चावल
1 चम्मच मक्खन/तेल
1 कटी हुई शिमला मिर्च
1 गाजर कटी हुई
1 कटा हुआ प्याज
1 कप कटी हुई पत्ता गोभी
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
2 कटी हुई हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच सोया सॉस
1 चम्मच चिली सॉस
1 चम्मच टोमेटो सॉस
1 चम्मच विनेगर
कटा हुआ हरा धनिया
विधि - पैन में मक्खन/तेल गरम करेंI प्याज , शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, हरी मिर्च भून लेंI सभी सॉस ,नमक और चावल मिला कर अच्छे से मिलाएँ। 2 मिनट बाद गैस बंद कर दे I हरा धनिया मिलाये। मज़ेदार फ्राइड राइस तैयारI Sanaz_swad
🍲मुम्बई का फेमस- तवा पुलाव
बचे हुए का पुलाव 🍛
सामग्री -
2 कप उबले चावल
1 चम्मच मक्खन/तेल
1/2 जीरा
1/2 कप मटर
1 कटा हुआ प्याज
2 कटी हुई हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच पुलाव मसाला
1 चम्मच नींबू का रस
कटा हुआ हरा धनिया
विधि - पैन/ तवे पर मक्खन/तेल गरम करेंI जीरा डाले I प्याज हरी मिर्च ,मटर भून लेंI हल्दी, मिर्च, पुलाव मसाला ,नमक और चावल मिला कर अच्छे से मिलाएँ। नींबू का रस और हरा धनिया मिलाये। मज़ेदार पुलाव तैयारI Sanaz_swad
🍲आज का रात्रि भोजन - आलू मटर की तहरी 🍛
सामग्री -
1 कप चावल
1 प्याज कटा हुआ
2 हरी मिर्च कटी हुई
1/2 कटोरी मटर
1 आलू कटा हुआ
1 टमाटर कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
साबुत गरम मसाला
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
नमक स्वादानुसार
1/4 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
हरा धनिया
रेसिपी-
1 कप चावल को 2 घंटे भीगो दे.प्याज, हरी मिर्च ,आलू और टमाटर को बारीक काट ले. कुकर में 1 टेबल स्पून तेल गरम करे और जीरा, साबूत गरम मसाला डालें। अदरक लहसुन का पेस्ट डालें, सब सब्जी डाल कर पकाए और नमक, हल्दी और मिर्च पाउडर मिला दे। चावल डाले और पानी डाल कर 1 सिटी लगा ले। हरे धनिए से गार्निश करें। Sanaz_swad
🍲पकौडे का पुलाव
सामग्री:
- 1 कप बासमती चावल
- 2 कप पानी
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 1 छोटी इलायची
- 1 दालचीनी का टुकड़ा
- 1 तेज पत्ता
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1/2 कप पकौड़े (बचे हुए या ताज़ा बना सकते हैं)
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती, कटी हुई
विधि:
1. सबसे पहले चावल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।
2. एक पैन में घी गरम करें, इसमें इलायची, दालचीनी और तेज पत्ता डालें।
3. इसमें कटा हुआ प्याज और टमाटर डालकर भुनें।
4. अदरक-लहसुन का पेस्ट और सभी मसाले डालकर भुनें।
5. अब इसमें चावल और 2 कप पानी डालें। नमक स्वादानुसार मिलाएं।
6. इसे उबाल आने तक पकाएं, फिर आंच कम कर दें और ढककर पकाएं।
7. जब चावल पक जाएं और पानी सूख जाए, तो इसमें पकौड़े डालकर मिलाएं।
8. धनिया पत्ती से सजाकर गरमागरम परोसें। sanaz_swad
🍲चना दाल पुलाव
सामग्री -
1 कप चावल
1 प्याज कटा हुआ
2 हरी मिर्च कटी हुई
1/2 कटोरी चनादाल
1 आलू कटा हुआ
1 टमाटर कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
साबुत गरम मसाला
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
नमक स्वादानुसार
1/4 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
हरा धनिया
रेसिपी-
1 कप चावल को 2 घंटे भीगो दे.प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को बारीक काट ले. कुकर में 1 टेबल स्पून तेल गरम करे और जीरा, साबूत गरम मसाला डालें। अदरक लहसुन का पेस्ट डालें, सब सब्जी डाल कर पकाए और नमक, हल्दी और मिर्च पाउडर मिला दे। चना दाल, चावल डाले और पानी डाल कर 1 सिटी लगा ले। हरे धनिए से गार्निश करें। Sanaz_swad