05/01/2026
*खाने की शिकायत के नाम पर बिल भुगतान से बचने का मामला सामने आया*
सतना। शहर के एक होटल में बार-बार भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर बिल भुगतान से बचने का एक मामला सामने आया है। होटल प्रबंधन के अनुसार एक महिला ग्राहक द्वारा पूर्व में भी खाने में कमी बताकर डिस्काउंट लिया जाता रहा है।
इस बार भी ग्राहक ने भोजन के बाद शिकायत करते हुए बिल में छूट की मांग की, लेकिन प्रबंधन द्वारा जांच के बाद किसी प्रकार की डिस्काउंट नहीं दी गई। होटल प्रबंधन का यह भी कहना है कि उक्त ग्राहक द्वारा कोल्ड कॉफी का भुगतान भी नहीं किया गया।
होटल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि वे ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन बार-बार एक ही तरीके से शिकायत कर भुगतान से बचने की प्रवृत्ति उचित नहीं है।