28/09/2026
शैक्षणिक वैचारिक मंच फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित डॉ. अम्बेडकर DNT (सांसी) समाज छात्रावास, सूरतगढ़ महत्वपूर्ण बैठक
सूरतगढ़। दिनांक 27/09/2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक शैक्षणिक वैचारिक मंच फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित डॉ. अम्बेडकर DNT (सांसी) समाज छात्रावास, सूरतगढ़ में छात्रावास की आर्थिक स्थिति, पिछले 16 माह की व्यवस्थाओं एवं कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भंते निब्बाण पथिक जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार हरपत जी ने की। रामदीता जी नेतला सहित समाज के अनेक साथी उपस्थित रहे।
बैठक लगातार 4 घंटे चली। इस दौरान छात्रावास की वर्तमान आर्थिक स्थिति, पिछले 16 माह की व्यवस्थाओं एवं कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ छात्रावास के भविष्य को लेकर विस्तृत सामाजिक चर्चा हुई।
नई कार्यकारिणी का गठन
समीक्षा के बाद छात्रावास की पूर्व कार्यकारिणी को निरस्त कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया—
- अध्यक्ष: जयप्रकाश बालानी
- उपाध्यक्ष: मोटाराम नाहरूवा, अर्जुनसर
- महासचिव: गणेश मथानिया, लूणकरणसर
- सचिव: बीरू कल्याण
- कोषाध्यक्ष: चिमन लाल लुडियान
- संगठन निर्माण मंत्री: हरचंद लुडियान
- मीडिया प्रभारी: राकेश, अर्जुनसर
जो साथी किसी कारणवश बैठक में उपस्थित नहीं हो सके, उनसे फोन पर चर्चा की गई।
बैठक में छात्रावास के लिए मासिक सहयोग व्यवस्था, नए सदस्यों को जोड़ने तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं को और मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।
छात्रावास निर्माण कमेटी का गठन
छात्रावास के निर्माण एवं भविष्य के विस्तार के लिए छात्रावास निर्माण कमेटी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया—
- अध्यक्ष: कालूराम सांसी, घड़साना
- सचिव: ओमप्रकाश, सिद्धमुख, भादरा
- कोषाध्यक्ष: मदन नाथिया, प्रॉपर्टी डीलर
₹1,000 सहयोग देकर पद ग्रहण
बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्रावास की कार्यकारिणी अथवा किसी भी कमेटी में जुड़ने एवं पद ग्रहण करने वाले प्रत्येक सदस्य ने ₹1,000 का सहयोग शुल्क देकर पद ग्रहण किया।
छात्रावास के संरक्षक मनोनीत
छात्रावास के मार्गदर्शन एवं संरक्षण के लिए निम्न व्यक्तियों को संरक्षक मनोनीत किया गया—
- भंते नागवंश जी, नोखा
- बैंक मैनेजर सुभाष हिमातिया
- अध्यापक राजेश बालानी
- पन्नाराम नाथिया, बीरधवाल
बैठक में भंते निब्बाण पथिक जी एवं आदरणीय तहसीलदार हरपत जी के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी का गठन निष्पक्ष एवं सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में छात्रावास को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, नियमित मासिक सहयोग बढ़ाने, नए सदस्यों को जोड़ने, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा भविष्य में छात्रावास के निर्माण को आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत सामाजिक चर्चा हुई।
सभी सदस्यों ने छात्रावास को मजबूत बनाने एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर