04/11/2026
जैन समाज जागो! तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि सम्मेद शिखरजी की पवित्रता पर प्रहार बर्दाश्त नहीं!
'चाल, चेहरा और चरित्र' का ढोल पीटने वाली भारतीय जनता पार्टी की असली खौफनाक और बकाऊ राजनीति अब बेनकाब हो चुकी है!
जैन धर्म के सर्वोच्च आस्था केंद्र, 20 तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि प्रभु पार्श्वनाथ की पवित्र धरा—जहाँ का कण-कण अहिंसा, तप और संयम से अभिमंत्रित है—वहाँ बकरों की बलि देकर रक्तपात किया जाता है! और इस कुकृत्य का आरोपी कौन है? भाजपा का गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष सिकंदर हेम्ब्रम और भाजपा का संरक्षण पाए कुछ नेता! जो पार्टी खुद को सनातनी और अहिंसा का ध्वजवाहक बताती है, उसके जिम्मेदार पदाधिकारी ही हमारी आस्था के सबसे बड़े केंद्र पर जीव हत्या के तांडव में लिप्त हैं।
वर्तमान राज्य सरकार (JMM-कांग्रेस गठबंधन) से तो उम्मीद की गुंजाइश वैसे भी नगण्य थी, लेकिन तथाकथित "धर्म रक्षकों" का दोहरा चरित्र देखिए! भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इस घिनौने कृत्य पर कार्रवाई का विरोध कर आंदोलन की धमकियां दे रहे हैं! स्थानीय भाजपा नेता सुरेश साव जैसे लोग सम्मेद शिखरजी में जीव हत्या को खुलकर संरक्षण देने वाली भाषा बोल रहे हैं!
क्या यही है भाजपा का असली रूप?
जिस जैन समाज के दान और चंदे के बल पर यह पार्टी अपना राजनैतिक साम्राज्य खड़ा करती है, उसी समाज की आत्मा को कुचलने में इन्हें जरा भी शर्म नहीं आती। यह वही दोहरा नाग रूपी चेहरा है जो गोवा और पूर्वोत्तर (North-East) के राज्यों में खुलेआम गोमांस उपलब्ध कराने के वादे करके सरकारें बनाता है, और दूसरी तरफ हिंदुओं और जैनियों को धर्म का झुनझुना थमाता है।
सावधान हो जाइए! ये लोग न सनातनी हैं, न जैनियों के हितैषी। ये केवल सत्ता और वोट बैंक के भूखे दुमुंहे नाग हैं, जो हमारी आस्था की नींव को खोखला कर रहे हैं।
जिस सम्मेद शिखरजी के एक-एक कण में अहिंसा बसती है, उसे इन पाखंडियों और हत्यारों की राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। अगर तीर्थंकरों की तपोभूमि की रक्षा के लिए अब भी हम संगठित होकर खड़े नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी।
अपनी खामोशी तोडि़ए और इस अधर्म के खिलाफ शंखनाद कीजिए!
तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखरजी की रक्षा के लिए कटिबद्ध हों!
जय जिनेंद्र!
Link 👇
https://www.etvbharat.com/amp/hi/state/babulal-marandi-wrote-letter-to-cm-hemant-for-goat-sacrifice-controversy-in-marang-buru-jhs26110302963