06/08/2025
50% टैरिफ का मतलब
अमेरिका ने भारत से जाने वाले सामान पर 50% ज्यादा टैक्स लगा दिया है।
असर क्या होगा?
भारत का माल वहाँ महंगा बिकेगा।
हमारे एक्सपोर्टर को नुकसान होगा, काम-धंधे पर असर पड़ेगा।
डॉलर कम आएगा, रुपया दबाव में आएगा।
आखिर में महंगाई का बोझ आम आदमी पर आएगा।
आंखें खोलने वाली बात
आज अगर हम विदेशी बाज़ारों पर ज्यादा निर्भर हैं तो उनका एक फ़ैसला हमारी जेब, हमारी रोज़ी-रोटी हिला देता है। असली ताकत तभी आएगी जब हम अपना उत्पादन, अपना बाज़ार और अपनी ज़रूरतें खुद पूरी करने की सोचें। आत्मनिर्भरता अब नारा नहीं, ज़रूरत है।