13/06/2026
लेकिन पुर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री Kailash Choudhary जी आपका लोकसभा क्षेत्र में यह हाल है आप ही बड़ी बड़ी बातें करते हो।। किसान के बेटे को कलेक्टर नहीं किसान बनेगा।। भाषणों से काम नहीं चलेगा।। कोई गरीब किसान होता तो कभी की आत्महत्या करता।।
जब किसान फलों से लदे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने को मजबूर हो जाए, तो यह एक किसान की हार नहीं बल्कि सरकार की नीतियों की विफलता का प्रमाण है। चुनावी मंचों से किसानों की आय दोगुनी करने के दावे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा किए गए, कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने की बातें की गईं, लेकिन जब किसान ने नई फसल अपनाते हुए आधुनिक बागवानी की, जोखिम उठाया, तब सरकार उसे बाजार, कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग सुविधा तक नहीं दे सकी।
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma से पूछना चाहता हूं कि कल आप खेती किसानी को लेकर लंबे - चौड़े भाषण दे रहे थे, अक्सर सड़को पर फल खाते हुए आप किसानों की बात करते हो मगर बाड़मेर जिले के किसान के यह हालात आपसे सवाल कर रहे कि मुख्यमंत्री जी, यह "विकसित राजस्थान" का मॉडल है या किसानों को बर्बादी की ओर धकेलने का मॉडल ?
इससे यह भी स्पष्ट हो रहा है कि किसान की मेहनत फलों से लदे पेड़ों पर दिखाई दे रही है, लेकिन सरकार की नीतियां कहीं दिखाई नहीं दे रहीं।
मुख्यमंत्री जी, किसानों को भाषण नहीं, बाजार चाहिए। घोषणाएं नहीं, खरीद व्यवस्था चाहिए क्योंकि केवल विज्ञापनों में कृषि क्रांति दिखाने से धरातल पर क्रांति नहीं आती ,यदि सरकार किसानों को नई फसलें लगाने के लिए प्रेरित करती है तो उनकी उपज की बिक्री सुनिश्चित करना भी उसकी जिम्मेदारी है। अन्यथा यह किसानों के साथ सीधा छल है।
मैं सरकार से मांग करता हूँ कि तत्काल हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा जाए,प्रभावित अंजीर उत्पादक किसानों को विशेष राहत पैकेज दिया जाए,अंजीर सहित बागवानी फसलों के लिए स्थायी मार्केटिंग और निर्यात व्यवस्था बनाई जाए व इस नुकसान के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक विफलताओं की समीक्षा की जाए।
Shivraj Singh Chouhan CMO Rajasthan