Aligarh ke LOG

Aligarh ke LOG Aligarh ke LOG is social media plateform who provides information from ALIGARH to Aligarh

26/09/2026

#अलीगढ़ || थाना क्वार्सी एवं थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अवैध रूप से संचालित 50 ऑटो एवं ई-रिक्शा को किया गया सीज

26/09/2026

#अलीगढ़ || सपा नेता आज़म की एएमयू में 1975 की वो स्पीच जिसने आज़म ख़ान को रातो रात नेता बना दिया?

आज़म ख़ान उस वक़्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और संजय गांधी के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त हमला बोला ,आज़म ने देश में तानाशाही और आपातकाल के ख़िलाफ़ तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर तक़रीर की जिसके बाद पुलिस ने आज़म पर मीसा एक्ट के तहत जेल भेज दिया

एएमयू के पूर्व पीआरओ डॉ राहत अबरार बताते है कि आज़म ख़ान वीसी लॉज के सामने छात्रो को संबोधित कर रहे थे तभी वहाँ तत्कालीन डीएम भल्ला ने पुलिस बल के साथ आज़म ख़ान गिरफ़्तार कर लिया आज़म को पुलिस लाइन ले जाया गया लेकिन वो वहाँ से फरार हो गए और अपने हॉस्टिल आ पहुँचे

आज़म ख़ान इमरजेंसी का विरोध किया जिसके तहत उन्हें 18 महीने जेल मे रहना पड़ा वही से आज़म ख़ान की राजनीति की शुरुवात हुई

26/09/2026

#अलीगढ़ || केला नगर से पान वाली कोठी तक बन रही सीएम ग्रिड की सड़क का काम महीनों से चल रहा है लाइन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है ,जैसे जैसे सड़क बनकर तय्यार होती है वैसे ही सड़क टूटने शुरू हो जाती है

आलम ये है की दूधपुर में कारोबार ख़त्म की कगार पर है ,घंटों जाम ने लोगो को ऐसा परेशान किया हुआ है ग्राहक दोधपुर में आने से बचने लगे है

दोधपुर में सीएम ग्रिड की सड़क में झोल ही झोल ? तोड़ो और बनाओ की नीति ने जनता का निकाला पसीना

26/09/2026

#अलीगढ़ || शेर ए पंजाब रेस्टोरेंट का चिकन रोल खाने से एक ही परिवार के 5 लोग फ़ूड पॉइज़निंग का शिकार?hygine को लेकर उठते है सवाल ?

20/09/2026

#अलीगढ़ || कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राज्य सलाहकार परिषद गठित, रूही ज़ुबैरी एडवोकेट,समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी

20/09/2026

कोल और शहर सीट से होगा ब्राह्मण प्रत्याशी?

अलीगढ़ की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के संभावित टिकटों की चर्चा तेज हो गई है।

इसी बीच सपा नेता प्रशांत वाल्मीकि की सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। पोस्ट के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या कोल और अलीगढ़ शहर विधानसभा सीट से पार्टी ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है?

20/09/2026

#अलीगढ़ || न्यूनतम वेतन मामले में वीसी नईमा खातून ने तीन अधिकारियों को किया नियुक्त,22 को पेश होंगे केंद्रीय श्रम आयुक्त (झाँसी) के समक्ष

कुलपति ने मो आरिफ उद्दीन अहमद (जॉइंट रजिस्ट्रार), मो अमिल (एएफ़ओ वित्त) और अतीक अहमद ख़ान ( क़ानूनी सलाहकार ) को झाँसी कार्याले में पेश होने के लिए नियुक्त किया है

20/09/2026

#लखनऊ || 13 साल पुराने CO जियाउल हक हत्याकांड में राजा भैया को बड़ी कानूनी राहत!

प्रतापगढ़ के चर्चित CO जियाउल हक हत्याकांड मामले में पूर्व मंत्री और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को CBI कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

लखनऊ की विशेष CBI अदालत ने CBI की दोबारा जांच के बाद दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है।

20/09/2026
19/09/2026

#लखनऊ || अखिलेश यादव और सुनील सिंह की मुलाक़ात ,क्या बदलेगी स्यासी समीकरण,जाटलैंड पर सपा की नज़र

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव और लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह की मुलाकात ने पश्चिमी यूपी की सियासत को फिर चर्चा में ला दिया है. सुनील सिंह ने अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है

Address

Aligarh
202002

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aligarh ke LOG posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category